उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, आठ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में भारी वर्षा और ओलावृष्टि की चेतावनी के बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। जहां मैदानी क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह साफ हो गया और चटख धूप खिली, वहीं पर्वतीय जिलों में अब भी बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घास काटने गई महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत, डीडीआरएफ टीम ने शव किया रेस्क्यू

 

देहरादून समेत आसपास के मैदानी इलाकों में तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का भीषण हादसा, भैंस से टकराने के बाद दो कारों की भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ माता-पिता के साथ स्कूटी से जा रहे 12 वर्षीय बच्चे को हाथी ने सूंड से खींचकर पटककर मार डाला

 

विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 24 घंटों तक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम साफ रहने के आसार हैं।