उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में बदला मौसम का मिजाज, घने बादलों के बीच बारिश और हिमपात के आसार, कई जिलों में यलो अलर्ट

नैनीताल न्यूज़– पहाड़ी पर्यटन नगरी नैनीताल में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर होते-होते आसमान में घने बादल छा गए, जिससे शहर में ठंड बढ़ गई और बारिश व हिमपात के संकेत मिलने लगे।

 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दोपहर बाद से बुधवार दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जबकि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गुलदार के बाद बाघ का आतंक, जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला, उठी आदमखोर घोषित करने की मांग

 

मौसम विभाग के राज्य निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि अगले 24 घंटे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दौरान नैनीताल सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम सख्त, छात्रसंघ चुनाव में लगा दिए पंप्लेटस, बैनर तो होगी कार्यवाही

 

पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक असर उत्तरकाशी और चमोली जिलों में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम का प्रभाव रहेगा। संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाला आरोपित मृत मिला, गदेरे किनारे झाड़ियों में मिला शव

 

मौसम के अचानक बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ गई है, वहीं पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।