उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन सात जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों ने डेरा डाल लिया है, जबकि मैदानी इलाकों में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर जारी है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को देहरादून समेत सात जिलों — उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इससे प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं - यहाँ घर से ब्यूटी पार्लर को निकली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

 

 

राजधानी देहरादून में सुबह से धूप खिली रही, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराने लगे। वहीं पर्वतीय जिलों में दिनभर धूप और बादलों का दौर चलता रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रात में कई जगह हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  (सेंचुरी न्यूज़) कर्मचारियों, अधिकारियों व सेवादाताओं के हित पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेंगे- सीईओ अजय गुप्ता

 

 

4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है। बुधवार और गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

 

 

सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है और अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आने की पूरी संभावना है।

 

🌡️ मुख्य शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें 👉  बसपा ने उत्तराखंड की चार सीटों पर किये प्रत्याशी घोषित, इन पर लगाया दांव

शहर अधिकतम न्यूनतम

देहरादून   29.0        15.6
ऊधम सिंह नगर    28.2     14.6
मुक्तेश्वर     22.1      8.4
नई टिहरी      21.5     9.8

 

 

मौसम विभाग की सलाह:
यात्रा करने वाले लोग पहाड़ी क्षेत्रों में निकलने से पहले मौसम का पूर्वानुमान अवश्य देखें। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े साथ रखें।