उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट: 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा हाल

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़—में आज हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। साथ ही 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के बाकी जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। बीते 24 घंटों में प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया है।
तापमान में उतार-चढ़ाव की भी संभावना जताई गई है। अगले 1-2 दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद फिर 2-3 दिनों में 2-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव- जब गजराज सिंह बिष्ट के लिए अड़ गए एक सांसद, दे दी चेतावनी, कहा- टिकट नहीं दिया तो...?

 

देहरादून का हाल
राजधानी देहरादून में मौसम साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल में गई महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल

 

अगले तीन दिन का मौसम अपडेट
3 अप्रैल: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

4 अप्रैल: पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। 3500 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में आंशिक बदलाव के साथ हल्की गतिविधि देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ स्कूल के बाद लापता हुए 4 बच्चे, नैनीताल पुलिस ने 12 घंटे में सकुशल बरामद किया

5 अप्रैल: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है, जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 

मौसम विभाग ने लोगों को खासकर पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि बदलते मौसम के कारण अचानक ठंड बढ़ सकती है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिसलन भी बढ़ने की आशंका है।