उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट: सभी 13 जिलों में बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 3600 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में जल्द हो सकता है धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पार्टी हाईकमान के निर्देश पर हो सकता है फेरदबल

 

मैदानी जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल समेत कई मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 मई तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।

 

गुरुवार को इन जिलों में हुई बारिश
इससे पहले गुरुवार को राज्य के सात जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहां एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 3 करोड़ 60 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

 

ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर और किच्छा क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं नैनीताल जिले के रामनगर, पीरुमदारा, प्रतापपुर, ढीकुली और बैलपड़ाव में भी बारिश दर्ज की गई।

 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
8 मई
पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) हल्द्वानी में कल सब्जियों के यह रहेंगे दाम, रेट से महंगे बेचने में होगी कार्यवाही, देखे लिस्ट।

 

9 मई
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और गर्जना की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने के आसार हैं।

 

10 मई
प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।