उत्तराखण्डगढ़वाल,

यमुनोत्री धाम- यहाँ हंसी-खुशी यात्रा पर आए थे, पहाड़ी से मौत बनकर गिरा मलबा, दफन हो गईं दो जिंदगियां

Yamunotri Dham Landslide यात्री हंसी खुशी यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा। सोमवार को जानकीचट्टी यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से कई लोग दब गए।

 

बोल्डर और मलबे से किशोरी और एक पुरुष का शव निकाला जा चुका है। जबकि एक युवक को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। रात करीब नौ बजे तेज बारिश होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ किन्नर के प्यार में दीवाने यवुक ने पिता-भाई को पीटा, शादी की है पत्नी है मेरी, और फिर

 

 

 

जानकारी के अनुसार जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के समीप अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लावारिस कुत्तों से निजात की तैयारी, टनकपुर रोड पर बनेगा 200 क्षमता वाला डॉग शेल्टर

 

 

 

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे और बोल्डर के नीचे दबे मुंबई निवासी रशिक को बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा।

 

 

उनके सिर और हाथ पर चोट लगी है और वह खतरे से बाहर हैं। जबकि एक 12 वर्षीय किशोरी और एक पुरुष का शव मिला है, दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि मलबे में एक से दो और लोग दबे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहां मछलियां पकड़ने नदी में उतरे हजारों ग्रामीण, ढोल-नगाड़ों पर झूमे, जाने इसकी वजह, पढ़े पूरी खबर।

 

डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि दो लोगों के शव मिले हैं, उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि एक युवक को बचा लिया गया है। मौसम साफ होते ही फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया जाएगा।