उत्तराखण्डकुमाऊं,

कालाढूंगी में शादी समारोह के दौरान हादसा: पड़ोसी मकान का छज्जा गिरा, 4 महिलाएं व 2 बच्चे घायल

नैनीताल जिले के कालाढूंगी में शादी समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बारात का जश्न देखने के लिए पड़ोसी मकान के छज्जे पर खड़े लोगों के नीचे अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे में छज्जे पर खड़े 6 लोग मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल – यहाँ दर्दनाक हदसा, पतलोट में खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौत

 

जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब पौने नौ बजे कालाढूंगी के वार्ड नंबर तीन में हुई। एक घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और बारात आने की तैयारियां जोरों पर थीं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर बारात का नजारा देखने के लिए आसपास के लोग और मेहमान पास के एक मकान के छज्जे पर खड़े हो गए।

 

इसी दौरान अत्यधिक भार और जर्जर हालत के चलते छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत, साथी घायल

 

स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सभी घायलों को कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया।

 

हादसे में घायल लोगों की पहचान रेशमा (35), आसमा (30), सकीना (21), सवीना (36), लाईबा नूर (4) और आदिल के रूप में हुई है। सभी का हल्द्वानी में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ होटल में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल को लीज में लेकर करता था गलत काम

 

एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया छज्जे की कमजोर स्थिति हादसे का कारण प्रतीत हो रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई। फिलहाल घायलों के उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है।