उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) भ्रष्टाचार पर करारा वार, यहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी बर्खास्त, शासन ने जारी किए आदेश।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 13 जिलों में से 11 जिलों में 'बाहरियों' के जमीन खरीदने पर लगी पाबंदी, उत्तराखंड के नए लैंड-लॉ में क्यों दिख रही है इतनी सख्ती?

 

 

 

विशेष रूप से बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली में राजनाथ सिंह से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों का करेंगे दौरा।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से संबंधित ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें। संवेदनशील इलाकों में प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।