उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश, आंधी- तूफान की चेतावनी जारी।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ( बड़ी खबर) यहाँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही मेडिकल स्टोर से पकड़ी नशे की 68 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल-गोलिया, दो भाई गिरफ्तार

 

 

 

विशेष रूप से बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बच्चे के अपहरण से मचा हड़कंप, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई एक महिला सहित दो संदिग्ध, पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से संबंधित ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें। संवेदनशील इलाकों में प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।