उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले दो दिन तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम ने करवट बदल ली है। लगातार बढ़ते तापमान और चुभती गर्मी से लोगों को अब राहत मिल रही है। बारिश के चलते कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्द्वानी भीमताल मार्ग पर वाहनों का आवागमन आज देर रात्रि 2 बजे से प्रातः 9 बजे तक पूर्ण रूप से रहेगा वर्जित

 

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) सीएम धामी ने लिए ये अहम फैसले, रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को उस दिन बस फ्री, इनकी सेवा समाप्त सहित कई फैसले लिए।

 

 

बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं कुछ जगहों पर जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आई खेत में काम कर रही दो महिलाएं, हायर सेंटर रेफर