उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्दूचौड़ क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रोहित दुम्का की पुत्री का हुआ आकस्मिक निधन, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं न्यूज़- भारतीय जनता पार्टी के हल्दूचौड़ मंडल उपाध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता रोहित दुम्का की 15 वर्षीय बेटी माही दुम्का का बीमारी के बाद आज सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में निधन हो गया, असमय बेटी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) यहाँ बार-बार भर्ती परीक्षा में असफल होने पर, युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

 

मिली जानकारी के अनुसार रोहित दुम्का की पुत्री माही निमोनिया सहित फेफड़ों के संक्रमण से ग्रसित थी जो बीते चार दिनों से डॉ सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर थी। पूर्व में उसका इलाज दिल्ली और देहरादून में भी हो चुका था, कुछ दिन पूर्व घर पर उसकी दोबारा तबीयत खराब हो गई, जिसे सुशील तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। माही कक्षा 9 की होनहार छात्रा थी। माही के शव को हल्दूचौड़ स्थित आवास पर लाया गया, इसके बाद शाम लगभग 5 बजे रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 600 फीट गहरी खाई में गिरकर अधिवक्ता की मौत

 

वही बिटिया माही के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट और विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड समेत तीन राज्यों में ED की बड़ी कार्यवाही, अवंता समूह की 678 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्क