उत्तराखण्डकुमाऊं,

पुलिस से अभद्रता और ‘वर्दी उतरवाने’ की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, कार भी सीज

हल्द्वानी न्यूज़- नैनीताल पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से दबोच लिया। घटना में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 10 मई 2026 की रात कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम तिकोनिया क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ‘बदमाश कबाब’ के पास काली फिल्म लगी एक संदिग्ध कार को रोका गया।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किए 3.36 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन

 

पुलिस के अनुसार वाहन का चालान किए जाने के दौरान चालक ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और “वर्दी उतरवा देने” की धमकी दी। इतना ही नहीं, वह पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करते हुए मौके से कार लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कार सवार युवकों ने स्कूटी से जा रही लड़कियों से की छेड़छाड़, रास्ता रोका, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों कारो को सीज कर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

मामले में उपनिरीक्षक आरती की तहरीर पर 11 मई 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 154/2026 दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 221, 351(2)(3) और 352 के तहत मुकदमा कायम किया गया।

 

 

 

प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी लवजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी भवान सिंह नवाड, लालकुआं को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार संख्या UK 18B 1989 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ वीडियो कॉल के बाद असिस्टेंट मैनेजर ने लगाई फांसी, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

 

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी या लोकसेवक के साथ अभद्रता अथवा सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।