उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पैसों के विवाद में बेरहमी से किया वारदात

उत्तराखंड के भवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नशे के आदि कलयुगी बेटे ने पैसों के विवाद में अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को मौके से हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।

 

 

घटना भवाली गांव के समीप कैलाश व्यू इलाके की है। जानकारी के अनुसार, नगारी गांव निवासी सचिन सदाशंकर ने शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे अपने पिता से रुपये मांगे। पिता ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, जिससे गुस्से में आकर सचिन ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वारदात में पिता को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भारी बारिश से फाटा में बड़ा हादसा, गदेरे के पास मलबे में दबने से 4 नेपाली मजदूरों की मौत

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान आरोपी बेटा पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- शुरू से ही सवालों के घेरे में रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी, आरक्षण संबंधित एक याचिका पर आज सुनवाई

 

 

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब के नशे में था और रुपये देने से मना करने पर उसने पिता पर वार कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण एवं पंच प्रण शपथ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

 

 

आरोपी सचिन ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने आवेश में आकर पिता पर हमला कर दिया था। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

 

इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है और लोग इसे कलयुगी रिश्तों की काली तस्वीर बता रहे हैं।