उत्तराखण्डगढ़वाल,

रूस में उत्तराखंड के युवक की मौत, पार्थिव शरीर भारत लाने की उठी मांग

उत्तराखंड के टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक स्थित देवट गांव निवासी 38 वर्षीय दीवान सिंह की रूस के मॉस्को शहर में आकस्मिक मौत हो गई। इस दुखद खबर के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। परिजन अब दीवान सिंह के पार्थिव शरीर को भारत लाने की मांग कर रहे हैं, ताकि अंतिम दर्शन के बाद धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uniform Civil Code: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, लागू हुआ UCC, सीएम ने किया पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण

 

बताया जा रहा है कि दीवान सिंह रूस में रोजगार के सिलसिले में शेफ के रूप में कार्यरत थे। 22 मई को अचानक उनकी मौत हो गई, जिसकी सूचना गांव पहुंचते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मनीष खंडूडी ने पार्टी को थमाया त्यागपत्र

 

 

मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य सीता रावत सहित क्षेत्रवासियों ने 23 मई को प्रशासन के माध्यम से भारत सरकार के विदेश मंत्री S. Jaishankar को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रूस स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से दीवान सिंह के पार्थिव शरीर को सुरक्षित भारत लाने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं अध्यक्ष पद निर्दलीय प्रत्याशी 529 वोट से आगे

 

इधर, एसडीएम घनसाली मंजू राजपूत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ज्ञापन को जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल को अग्रसारित कर दिया है। प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।