उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ भागवत सुनकर लौट रहे ग्रामीणों की यूटिलिटी खाई में गिरी, दो की मौत, आठ घायल

उत्तराखंड के टिहरी जिले में घनसाली के चमियाला के पास देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हए प्रदेश के सभी स्कूलों में मास्क पहना हुआ अनिवार्य, आदेश जारी

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वाहन में 20 लोग सवार थे। यह सभी लोग भागवत कथा सुनकर वापस आ रहे थे। लोदस गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में फिर टलेंगे ग्राम पंचायत के चुनाव, प्रशासकों का बढ़ेगा कार्यकाल
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। अन्य 12 लोग सकुशल बच निकले हैं। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है।