उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, मची चीख पुकार

टिहरी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भैंतलाखाल से रावतगांव हाेते हुए लंबगांव जा रही कार अचानक अनियंत्रित हाेकर खाई में गिरी। इस दौरान कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) खनन वाहन स्वामियों ने पंचायत कर इन मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने का लिया निर्णय, पढ़े पूरी खबर

 

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष राेशन रांगड़ ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। थाना अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अल्टो (नंबर UK-07F -1795) भैतलाखाल से रावत गांव की ओर आ रही थी, जो रावत गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50-60 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में तेंदुए का कहर: चारा लेने गई महिला को घर के पास ही बनाया शिकार, मौके पर मौत

 

 

वही मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लंबगांव भेजा। घायल सपना, तनवी,  अभिषेक, सानवी को हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में 15 PCS अफसरों के तबादले, यहां पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती