उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- कल भी दून सहित इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, सभी जिलों में बिजली चमकने की संभावना

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और उधमसिंह नगर जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(गजब) यहाँ इस अधिकारी ने सुलभ शौचालय को ही बना दिया कमरा, फिर लगा दिया किराए पर, कुमाऊं कमिश्नर ने पकड़ा।

 

 

वहीं, राज्य के अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, प्रदेश के सभी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की- यहाँ कोतवाली पहुंचा सैनिक, पुलिस से लगाई गुहार, 'बोला-साहब! मुझे बचा लो, मेरी पत्नी मुझे डंडों से बहुत पीटती है

 

आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में नदियों व पहाड़ी क्षेत्रों के समीप जाने से बचें, तथा मौसम से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कार्बेट सफारी का आनंद लेते मुख्यमंत्री धामी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में लगाए गए 1000 पौधे