उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ भाजपा नेता को हुआ प्यार, फिर की शादी और अब तकरार, साथ नहीं रहना चाहती पत्नी, जहर को खाने को तैयार भाजपा नेता

हल्द्वानी न्यूज़– यहाँ साल पहले हल्द्वानी में पार्टी के संगठन विस्तार के लिए लखनऊ से आया एक भाजपा नेता एक महिला से प्यार कर बैठा। दो बच्चों की मां तलाकशुदा महिला से शादी भी कर ली। महिला अब लखनऊ छोड़कर यहां आ गई तो यह भाजपा नेता पीछे-पीछे आ गया और साथ न जाने पर जहर खाने तक की धमकी दे दी। कोतवाली पुलिस महिला को मनाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  मिड डे मील- साहब! टमाटर 100 रुपये, पालक मिल रहा है 50, कैसे बच्चों को खिलाएं पत्तेदार सब्जी, छात्रों के पोषण पर असर

 

 

संगठन विस्तार के कार्य के दौरान ही भाजपा नेता की इस महिला से मुलाकात हुई थी। उस समय उसका बेटा नौ साल का और बेटी छह साल की थी। नेताजी और महिला के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों लखनऊ चले गए। शादी के दो साल तक दोनों की अच्छी बनी। मगर पिछले कुछ महीनों में उनके बीच तकरार शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अस्पतालों में जल्द 2500 वार्ड ब्वॉय और 306 लैब तकनीशियनों की होगी भर्ती

 

 

महिला अब नेता को छोड़कर हल्द्वानी आ गई। पति-पत्नी के बीच यह तकरार बुधवार को कोतवाली स्थित महिला समाधान केंद्र तक पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मी दोनों को समझाने की कोशिश करने में जुटे, लेकिन महिला मानने को राजी नहीं हुई।

 

 

महिला ने उनके साथ रहने से मना कर दिया। वहीं नेता बोला कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता है। वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है। वह साथ नहीं गई तो जहर खा लेगा। देर रात तक दोनों को समझाने के लिए पुलिस के जुटने का कारण यह था कि नेता ने केंद्र स्तर के पार्टी नेताओं से पुलिस अधिकारियों तक को फोन करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ चंपावत के युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी, नही मिला मौके से कोई सुसाइट नोट