उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध हालत में मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका

हरिद्वार न्यूज- पथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर गांव में एक बाग के अंदर ई-रिक्शा चालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंबुवाला निवासी प्रदीप (48) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ महिला अस्पताल में लापरवाही: गर्भवती को भर्ती करने से किया मना, फर्श पर हुआ प्रसव; महिला डॉक्टर की सेवा समाप्त

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही बाग स्वामी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद थाना पथरी प्रभारी मनोज नौटियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पास ही उसका ई-रिक्शा भी खड़ा मिला है, जिससे यह संदेह और भी गहराता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले पार्टी नेताओं को मिल सकता है सरकार में दायित्व- महेंद्र भट्ट

 

 

पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला मान रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में किसी से विवाद की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गैस सिलेंडर संकट पर सरकार अलर्ट, USDMA ने 24 घंटे निगरानी के लिए आपातकालीन टीम तैनात की

 

 

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।