उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- (दुःखद) नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह का निधन, चित्रकारों में शोक की लहर

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का 43 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। उनके निधन की खबर से चित्रकारों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दारू गटकी और 19 किमी तक दौड़ाता रहा चालक टैक्सी को

साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी।अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- रामनगर में बड़ा हादसा; चक्कर आने पर चालक ने ब्रेक लगाया, यात्रियों से भरी बस पेड़ से जा टकराई

देश से विदेश तक अमित साह की फोटोग्राफी के चर्चे थे। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। उनकी खींची हुई तस्वीरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जगह मिल चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2019 में उनके द्वारा 2017 में खींची गई फोटो को इंटरनेशनल माउंटेन डे के अवसर पर बनाये गए स्पेशल पोस्टर में भी जगह दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) राजधानी में लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी हुए सख्त, स्कूलों को दिए यह सख्त निर्देश

जानकारी के मुताबिक आज उनके निवास स्थान आवागढ़ कंपाउंड से उनकी शव यात्रा निकाली जायेगी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।