उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, नौ जिलों में यलो अलर्ट; पिथौरागढ़ में भूस्खलन से थल मार्ग बंद

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ीं। कुमाऊं मंडल में भारी से बहुत भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून, नैनीताल समेत प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

 

 

बुधवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। कुछ इलाकों में तेज बौछारें भी पड़ीं। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक नैनीताल में हुई भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। यहां 217 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  1600 कृष्ण भक्तो द्वारा 16 करोड़ हरि नाम समर्पित किए जाएंगे भगवान श्री हनुमान को. हल्दूचौड़ गौधाम में होगा भव्य हनुमान जन्मोत्सव

 

 

कुमाऊं के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए। भूस्खलन और मलबा आने से पहाड़ी मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, जबकि निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने। लगातार बारिश के चलते तापमान भी सामान्य से कम बना हुआ है।

 

 

नौ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल ना होने पर 15 निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, अब होगी कार्यवाही।

 

 

इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

 

 

थल-पिथौरागढ़ मार्ग ऋणबिच्छूल के पास बंद

लगातार हो रही बारिश के बीच पिथौरागढ़ में थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर ऋणबिच्छूल के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गई है। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध संघ के वरिष्ठ अधिकारी पान सिंह खत्री के पुत्र ने सीबीएसई की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 92.20%अंक हासिल किए

 

 

बताया जा रहा है कि इसी मार्ग से झारखंड में शहीद हुए भारतीय सेना के एक जवान के पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा था। भूस्खलन और मलबा आने के कारण पार्थिव शरीर को ले जा रहा वाहन भी रास्ते में फंस गया है।

 

 

मार्ग बंद होने की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।