उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 24 घंटे में 58 नए मरीज; दो की मौत, डेंगू-कोरोना के भी मामले

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में लगातार बारिश और बदलते मौसम के बीच मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 58 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 38 मामले देहरादून जिले से, जबकि 20 मरीज अन्य जिलों से मिले हैं।

 

 

नए मामलों के बाद प्रदेश में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 271 पहुंच गई है। इनमें से 149 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 120 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है। अब तक स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- दोहरी मतदाता सूची वाले प्रत्याशी पंचायत चुनाव में अयोग्य: हाईकोर्ट, फिलहाल जारी प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा असर"

 

बच्चों और बुजुर्गों पर भी स्वाइन फ्लू का असर

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, स्वाइन फ्लू का संक्रमण अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर रहा है। प्रदेश में 1 से 10 वर्ष की उम्र के 45 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, 61 से 90 वर्ष आयु वर्ग के 86 बुजुर्ग भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आए हैं।

 

 

कुल संक्रमित मरीजों में 143 पुरुष और 128 महिलाएं शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमित पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में अधिक है।

 

 

स्वाइन फ्लू की जांच पर बढ़ाया गया जोर

मौसम में बदलाव के साथ सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध मरीजों की जांच पर विशेष ध्यान दे रहा है। अब तक स्वाइन फ्लू की जांच के लिए 521 सैंपल लिए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रजत जयंती पर हल्द्वानी में होगा राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी होंगे मुख्य अतिथि

 

 

इनमें देहरादून से 182 और अन्य जिलों से 89 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार संदिग्ध मरीजों की निगरानी और जांच कर रहा है।

 

 

कोरोना के भी 39 मामले सामने आए

स्वाइन फ्लू के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना की जांच के लिए अब तक 303 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

 

इन संक्रमितों में 16 मामले देहरादून से, जबकि 23 मामले अन्य जिलों से सामने आए हैं।

 

 

डेंगू के 129 मरीजों की पुष्टि

उत्तराखंड में डेंगू को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी जारी है। अब तक डेंगू की जांच के लिए करीब 24,844 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 129 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल तक, 11 अप्रैल को जारी होंगे एडमिट कार्ड; 41 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

 

 

इनमें 63 मरीज देहरादून और 66 मरीज अन्य जिलों के हैं। डेंगू संक्रमितों में से 112 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 17 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है

 

 

प्रदेश में स्वाइन फ्लू, कोरोना और डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच और निगरानी पर जोर दिया है। बदलते मौसम के दौरान लोगों से सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने और समय पर जांच व उपचार कराने की अपील की जा रही है।