उत्तराखण्डकुमाऊं,

SSP नैनीताल ने शुक्रवार की परेड में परखी जवानों की फिटनेस व दक्षता, उत्कृष्ट वेपन हैंडलिंग पर दो महिला कर्मी सम्मानित

नैनीताल न्यूज़- एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन नैनीताल में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिस बल के जवानों की ड्रिल, शारीरिक फिटनेस, कार्यक्षमता, दक्षता एवं वेपन हैंडलिंग का गहन मूल्यांकन किया गया।

 

 

परेड में जनपद नैनीताल के सभी संवर्गों—थानों, पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू एवं परिवहन शाखा के जवानों ने प्रतिभाग किया। महिला, पुरुष एवं यातायात पुलिस की अलग-अलग टोलियां बनाकर वेपन हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिला आरक्षी रेखा निखुरपा एवं किरन मेहता को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ थर्टी फर्स्ट पर नशे में हुड़दंग और गाड़ियों की रेस लगा रहे युवकों पर कालाढूंगी पुलिस ने की कार्यवाही

 

 

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल के प्रत्येक कर्मचारी को शस्त्र संचालन में पूर्ण दक्षता होनी चाहिए और हर परिस्थिति के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से महिला कर्मियों से आत्मविश्वास बनाए रखने, स्वयं को मजबूत बनाने तथा शस्त्रों की संपूर्ण जानकारी रखने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सीएम धामी के निर्देश पर चोरगलिया में देशी मदिरा की दुकान तत्काल प्रभाव से हमेशा के लिए किया बंद

 

 

परेड के दौरान सभी प्रभारियों को आवंटित सरकारी वाहनों की लॉग बुक, फिटनेस एवं मेंटीनेंस की भी जांच की गई। संबंधित अधिकारियों व वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

 

 

इसके उपरांत एसएसपी नैनीताल ने पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण किया और मेस प्रभारी को जवानों के लिए सीजनल सब्जियों एवं शुद्ध पहाड़ी व्यंजन परोसने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ नहर में नवजात शिशु की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस छानबीन में जुटी, आस-पास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं..

 

 

इस परेड में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह सहित सभी थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।