उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चार दुकानें ध्वस्त

मसूरी न्यूज़- मसूरी में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। झूलाघर क्षेत्र में अनधिकृत रूप से बनाई गई चार दुकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई मसूरी पब्लिक स्कूल के सामने रॉक स्टोन, अपर झूलाघर क्षेत्र में की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।

 

 

कार्रवाई के दौरान एमडीडीए, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

 

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में दवा वितरण केंद्र का हुआ शुभारंभ, अब ओपीडी में आने वाले मरीजों को निशुल्क मिलेंगी दवाइयां

 

आदेश के बावजूद नहीं हटाया निर्माण

प्रशासन के अनुसार, एसडीएम मसूरी राहुल आनंद के निर्देश पर तहसीलदार उपेंद्र राणा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। संजय मेहरोत्रा और राजीव मेहरोत्रा से जुड़े अनधिकृत निर्माण के मामले में ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया था।

 

 

बताया गया कि मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद 17 अगस्त 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया गया था। संबंधित पक्ष को आदेश की प्रति 19 अगस्त को उपलब्ध कराई गई थी। आदेश में 15 दिन के भीतर स्वयं निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रविवार को सड़क किनारे मिले शव की हुई शिनाख्त, पुलिस ने हत्या के मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

 

 

निर्धारित समय सीमा 2 सितंबर को समाप्त हो गई, लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया। प्रशासन के मुताबिक, इस आदेश के खिलाफ कोई स्थगनादेश भी प्राप्त नहीं हुआ था। इसके बाद एमडीडीए ने पुलिस की मौजूदगी में चार दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

 

 

कमिश्नर के समक्ष अपील भी खारिज

नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा ने बताया कि संबंधित निर्माणकर्ता ने ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर के समक्ष अपील की थी। हालांकि, अपील खारिज हो गई। इसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

 

 

अन्य अवैध निर्माणों पर भी होगी कार्रवाई

एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि मसूरी में अवैध निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन और विकास प्राधिकरण के स्तर पर ऐसे कई मामले विचाराधीन हैं। जांच और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य मामलों में भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अधिकारियों के सामने लकड़ी तस्कर की पत्नी गिड़गिड़ाते हुए बोली, साहब पति का इलाज करवा दो, मैं वचन देती हूं कि इन्हें कभी जंगल नहीं जाने दूंगी

 

 

प्रशासन का कहना है कि शहर में नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे पहले भी मसूरी के मॉल रोड समेत अन्य क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।