उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

गैरसैंण सत्र से पहले धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, अनुपूरक बजट और विधेयकों पर लगेगी मुहर

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में गैरसैंण विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार शाम चार बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। इस बैठक में विधानसभा सत्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ हरिद्वार आ रही यात्रियों से भरी यूपी रोडवेज की बस नदी के रपटे में फंसी, जेसीबी में बैठाकर निकाले गए सभी यात्री।

 

 

बैठक में अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों के मसौदों पर भी विचार किया जाएगा। कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद इन प्रस्तावों को सत्र की कार्यवाही में शामिल करने का रास्ता साफ हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ फरसा लहराकर बकरे के सामने डांस करने का वीडियो वायरल, होली के जश्न पर उठे सवाल

 

 

गैरसैंण में 27 और 28 अक्टूबर को प्रस्तावित विधानसभा सत्र को देखते हुए इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल सत्र के दौरान सदन में रखे जाने वाले विधायी और वित्तीय मामलों पर मंथन कर अंतिम निर्णय ले सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार का आज से मौका, 26 सितंबर तक खुलेगा पोर्टल

 

 

अब सभी की नजरें कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि इसमें होने वाले फैसलों का असर आगामी विधानसभा सत्र की कार्यवाही पर पड़ सकता है।