उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- कैबिनेट विस्तार…फेरबदल को लेकर फैसले की घड़ी करीब, महेंद्र भट्ट और बलूनी का बयान आया सामने

उत्तराखंड में भाजपा संगठन और धामी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर फैसले की घड़ी करीब मानी जा रही है। पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे के एकदम बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली जाना और वहीं रुकना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आए बयान, जल्द बदलाव की संभावना की ओर साफ इशारा कर रहे हैं।

 

भट्ट ने फिर मीडिया में बयान दिया कि कैबिनेट विस्तार होना तय है। इस बार उन्होंने अपनी यह बात काफी जोर देकर कही। साथ में यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री इस पर जल्द निर्णय करेंगे। रोचक बात यह कि भट्ट ने यह बात ऐसे समय दोहराई जब सीएम धामी दिल्ली प्रवास पर हैं और उनके शनिवार को भी वहां रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बजट 2024- फ्री राशन लेने वाले राशन कार्ड धारकों के लिए आ सकती है नई अपडेट, पढ़े पूरी खबर

 

 

वहीं, बलूनी का यह कहना कि उन्होंने पार्टी फोरम पर मजबूती के साथ अपनी बात रख दी है, ये सारे इत्तेफाक किसी बड़े फैसले की ओर इशारा तो कर ही रहे हैं। सीएम का दिल्ली में रुकना और केंद्रीय नेताओं से उनकी प्रस्तावित मुलाकातों के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। चर्चा है कि मसला सिर्फ कैबिनेट विस्तार तक सीमित नहीं है। कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में अदला-बदली भी हो सकती है। बात सिर्फ नए कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना से ही नहीं जुड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उत्तराखंड औद्यानिक परिषद प्रबन्ध समिति की 7वीं बैठक हुई संपन्न

 

 

 

भाजपा नेतृत्व को राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी निर्णय लेना है। नए मुख्य सचिव भी तय होने हैं। पार्टी से सूत्रों का कहना है कि इन सारी बातों के लिए अब यही माकूल समय है। संगठन-सरकार लोकसभा चुनाव, विधानसभा सीटों पर उपचुनाव और अब स्थानीय निकायों के चुनाव से फारिग हो चुकी है। ऐसे में पार्टी के भीतर अब कैबिनेट विस्तार और उससे भी आगे बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं तो यूं ही नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी दौलिया में सतत विकास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन