चोरगलिया से 17 वर्षीय किशोर लापता, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; परिवार की बढ़ी चिंता

हल्द्वानी/चोरगलिया- थाना चोरगलिया क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। 31 अगस्त की शाम घर से निकला किशोर अब तक वापस नहीं लौटा है। उसे लापता हुए 72 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
लापता किशोर की पहचान अनिकेत सिंह मेहरा (17) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक अनिकेत 31 अगस्त की शाम करीब छह बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उसी रात करीब 8:30 बजे थाना चोरगलिया पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
परिजनों के अनुसार अनिकेत का रंग गोरानुमा, कद करीब 5 फीट 8 इंच है। लापता होने के समय उसने काला पायजामा, सफेद टी-शर्ट और काली चप्पल पहन रखी थी।
किशोर के लापता होने के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं। तीन दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार बेहद परेशान है और उन्हें अनिकेत की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।
परिजनों ने पुलिस से किशोर की तलाश में तेजी लाने की अपील की है। साथ ही आम लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि यदि किसी को अनिकेत के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचित करें।
पुलिस थाना चोरगलिया संपर्क नंबर: 9411112878
परिजनों के संपर्क नंबर: 9548627776, 9456523220
अपील: किशोर के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित नंबरों पर सूचना दें, ताकि उसे सकुशल घर वापस लाया जा सके।








