उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,स्वास्थ्य

उत्तराखंड-(बड़ी खबर) सीएमओ कार्यालय में विजिलेंस का छापा, एक और भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर न्यूज़ – उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता राजेन्द्र सिंह मेहता पुत्र स्व0 शोबन सिंह मेहता निवासी गोसीकुआं थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर, अध्यक्ष (श्री पूर्णागिरी देवभूमि उत्थान समिति) से स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षय रोग के निदान हेतु उधम सिंह नगर के गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कराये गये।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम, अगले कुछ दिन मैदानी इलाकों में छाएगा कोहरा, तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

प्रचार प्रसार आदि की धनराशि का भुगतान कर उसमें कमीशन की मांग करते हुए विजिलेंस की टीम ने अभियुक्त अनिल जोशी पुत्र शेखर चन्द्र जोशी लेखाकार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रुद्रुपर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष निवासी हल्दूचौड़ निकट रेलवे क्रांसिंग थाना लालकुआं जनपद नैनीताल को रिश्वत की धनराशि रू 16000/- लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त तपन कुमार शर्मा पुत्र स्व0 आर आर शर्मा उम्र 48 वर्ष अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर निवासी मौ0 पक्का कटरा कोतवाली आंवला जनपद बरेली उ0प्र0 हाल निवास सरकारी क्वाटर पुराना जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय इन्द्रा चौक के पास रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को रिश्वत की मांग करते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- जागेश्वर धाम में प्रवेश के समय में बदलाव, बीते दिनों मंदिर में हुए हुड़दंग के बाद एएसआइ ने उठाया ये कदम

आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर धारा 7 भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) में मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण नैनीतला, हल्द्वानी की अदालत में 9 मई को प्रस्तुत किया जाएगा। शिकायतकर्ता द्वारा भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया एवं ट्रैप की कार्यवाही की गई। ट्रैप टीम में अन्य सदस्य निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हे0 का0 दीप जोशी, हे0 का जगदीश बोरा तथा का0 नवीन कुमार सम्मिलित रहे।