उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ खाई में गिरी कार, हादसे में दो सगे भाईयों सहित चार की हुई मौत

  • भाटनीकोट के कफड़खेत के पास चालक को झपकी आने से हादसा।
  • बागेश्वर गंगा स्नान को जा रहे थे चारों।

बागेश्वर जिले के धरमघर मोटर मार्ग के भाटनीकोट कफलखेत के पास रविवार सुबह एक कार पुंगर नदी में गिर गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- हरिद्वार और नैनीताल संसदीय सीट पर कांग्रेस का मंथन जारी, हरिद्वार सीट से हरीश और वीरेंद्र रावत में से किसे मिलेगा टिकट?

पुलिस के अनुसार रीमा की ओर से आल्टो कार DL-2 C- AM-0169 से चार लोग बागेश्वर आ रहे थे। करीब पांच बजे चिड़ग गधेरे से आगे कफलखेत के पास कार असंतुलित होकर पुंगर नदी में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ माँ ने प्रेमी से बात करने से किया मना तो कमरा बंद कर फांसी पर झूल गई किशोरी, घर में मचा कोहराम

हादसे में 25 वर्षीय नीरज कुमार व 22 वर्षीय दीपक आर्या पुत्रगण हरीश राम के अलावा 26 वर्षीय चालक कमल प्रसाद व 26 वर्षीय लक्ष्मण राम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी गोपाल रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत, एक घायल

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव नदी से बाहर निकाले। वही चारों गांव से बागनाथ मंदिर के दर्शन व स्नान को आ रहे थे। इसके बाद गांव में भंडारे का आयोजन भी था। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसे का कारण चालक को झपकी आना लग रहा है।