उत्तराखण्डकुमाऊं,

देहरादून- सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर सख्त सीएम धामी, एसओपी बनाने के निर्देश; दोषियों पर होगी त्वरित कार्यवाही

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी से मुलाकात कर हाल के दिनों में सरकारी कार्यालयों में हुई घटनाओं पर चिंता जताई।

 

प्रतिनिधिमंडल ने 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना सहित अन्य स्थानों पर अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ हुई अभद्रता और हमलों का उल्लेख करते हुए ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं से कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ विशालकाय भालू घुसने से मचा हड़कंप, देखे वीडियो

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने तत्काल मुख्य सचिव को फोन कर अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बहन का बर्थडे मना कर लौट रही महिला टीचर से सरेराह छेड़छाड़, भाई ने युवकों की कर दी धुनाई – एक अस्पताल में भर्ती

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देशित किया कि सभी सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और इस प्रकार की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एसएसपी देहरादून को भी शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मौसम विभाग ने देहरादून सहित इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्थिति में सरकारी कार्य में बाधा, अभद्र व्यवहार या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और शिक्षकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ने की उम्मीद है।