उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहाँ नैनीझील में अज्ञात युवक का शव उतराता मिला , पुलिस शिनाख्त में जुटी

नैनीताल न्यूज़– यहाँ नैनीझील में शनिवार को एक युवक का शव उतराता मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम तीन बजे के करीब पुलिस को ठंडी सड़क मार्ग के प्रवेश द्वार के पास झील में शव पड़ा होने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा में उपद्रवियों को उकसाने वाले चिह्नित, एसएसपी ने कहा की ऐसी कार्यवाही करेंगे, जो उत्तराखंड के लिए बनेगी नजीर

वही थानाध्यक्ष रोहताश सिंह सागर के नेतृत्व में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रयास किया लेकिन कुछ नहीं मिला। स्थानीय स्तर पर पूछताछ के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समीप के थानों-कोतवाली को भी सूचित किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) पुलिस विभाग में 2 पद खत्म कर 13 नए पद बढ़ाए गए, देखे आदेश

वही पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित ने बताया कि विभिन्न कोतवाली व थाना स्तर पर शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।