उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! कमीज पहनने को लेकर हुआ विवाद, पति समेत 4 गिरफ्तार

रामनगर (नैनीताल)- उत्तराखंड के रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या की गई। मामले में पति, सास, जेठ और ननद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन कमीज पहनने को लेकर हुए विवाद के बाद कोहिनूर के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश भी की थी।

 

 

बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये की कर रहे थे मांग

हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के डिलारी स्थित बुढनपुर गांव निवासी नसीम अहमद ने 18 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 16 मई को उनकी बेटी कोहिनूर की शादी रामनगर निवासी उवेश से हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(अच्छी खबर) BRP-CRP के 955 पदों पर नियुक्ति को मिली मंजूरी, भर्ती को रहे तैयार।

 

 

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर 16 अक्टूबर को कोहिनूर की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान उसके शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं और गला दबाकर उसकी जान ले ली गई।

 

 

कमीज पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन सास नसरीन ने अपने छोटे बेटे की कमीज उवेश को पहनने के लिए दी थी। कोहिनूर ने इस पर आपत्ति जताते हुए पति से अपनी पसंद की कमीज पहनने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

 

 

आरोप है कि विवाद के बाद कोहिनूर को करीब पांच घंटे तक कमरे में भूखा-प्यासा रखा गया। इसके बाद मामला और बढ़ गया तथा उसके साथ मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में जेसीबी मशीनों से किए गए अवैध खनन के बाद वन विभाग ने 2 वन कर्मियों का किया स्थानांतरण, खेत स्वामियों के खिलाफ भी की गई कार्यवाही फरार दूसरी जेसीबी की तलाश जारी

 

 

मारपीट के दौरान गंभीर चोटें पहुंचाने का आरोप

एसएसपी के अनुसार, आरोपियों ने कोहिनूर को कमरे में बंद रखने के बाद उसके साथ दोबारा मारपीट की। खुद को बचाने के दौरान कोहिनूर ने सास और ननद को धक्का दिया। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान पति उवेश ने उसके दोनों कॉलर बोन पर घुटनों से दबाव डालकर उन्हें तोड़ दिया।

 

 

इसके बाद सास नसरीन ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गला दबाया। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान उसकी गर्दन की हड्डी भी टूट गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

 

आत्महत्या की कहानी पर डॉक्टर को हुआ शक

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपियों ने कोहिनूर को फंदे पर लटकाकर घटना को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। उसे अस्पताल ले जाने पर जांच करने वाले डॉक्टर को उसके गले पर फंदे का निशान नहीं मिला। इससे मामले को लेकर संदेह गहरा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के पूर्व छात्रसंघ उपसचिव करन अरोड़ा को हरियाणा पुलिस ने पूछताछ के लिए लिया हिरासत में, साइबर ठगी मामले से जुड़ा नाम

 

 

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि जिस स्थान पर फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कही गई थी, वहां पर्याप्त जगह नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच और पूछताछ की, जिसमें हत्या का मामला सामने आया।

 

 

पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस ने मामले में पति उवेश, सास नसरीन, जेठ और ननद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नवविवाहिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले में दहेज की मांग से लेकर हत्या और घटना को आत्महत्या दिखाने की कोशिश तक के पहलुओं की जांच की गई है।