उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में झमाझम बारिश से बिगड़े हालात, 23 ग्रामीण सड़कें बंद; झील से पानी की निकासी जारी”।

नैनीताल न्यूज़- सरोवर नगरी में सोमवार को बारिश का दौर जारी रहा। बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटे में नैनीताल में 75 मिमी से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते जिले में 23 ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही बंद है।

 

 

ऑरेंज अलर्ट का दिखा असर

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इसका असर नैनीताल में भी देखने को मिला। सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। तेज बारिश के कारण मल्लीताल फील्ड, लोअर मालरोड समेत कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  क्या कैबिनेट से बाहर निकाले जाएंगे मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल? इस वजह से अटकलों को मिला बल

 

 

बारिश के कारण पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। मौसम खराब होने के चलते सैलानियों ने अधिकांश समय होटलों में ही बिताया। शहर के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में फिर बढ़ी खींचतान, हरीश रावत की ‘जन संवाद यात्रा’ को लेकर सामने आए मतभेद

 

 

नैनीझील का बढ़ा जलस्तर, निकासी जारी

लगातार बारिश के चलते नैनीझील के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। झील का जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए निकासी द्वार खुले हुए हैं। वर्तमान में झील से करीब छह इंच पानी की निकासी की जा रही है। गौरतलब है कि नैनीझील के निकासी द्वार पिछले करीब एक सप्ताह से खुले हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 1385 इंटर कॉलेजों में 3670 प्रवक्ता पद खाली, नए सत्र से पहले भरने की उम्मीद कम

 

 

तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनीताल में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 90 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 70 प्रतिशत रही।