उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

नैनीताल न्यूज़- भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 4 सितंबर 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के बाद नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 सितंबर 2026, शनिवार को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल जिले में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ के कोतवाल को डीआईजी कुमाऊं ने किया सस्पेंड

 

 

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई है। खराब मौसम के कारण किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर अवैध कच्ची शराब बेचने जा रहे दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

जारी आदेश के अनुसार 5 सितंबर को जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों और जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा।

 

 

विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

 

 

हालांकि, यह आदेश नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- चटख धूप से हुई दिन की शुरुआत, कई जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट, 112 सड़कें बंद

 

 

मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल को आदेश का सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन या विचलन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।