उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं पुलिस की बड़ी सफलता: 45 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की वारदातों का खुलासा

लालकुआं न्यूज़- नैनीताल पुलिस ने लगातार बंद दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कुल 45 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹2.28 लाख से अधिक की नकदी, चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर प्रमोद कुमार आर्य उर्फ ‘पिद्दा’ निवासी दीना डी क्लास, हल्दूचौड़ और उसके साथी राजू बहादुर निवासी फॉरेस्ट कंपाउंड, लालकुआं को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – विकास खंड हल्द्वानी के कल भी स्कूल रहेंगे बंद

 

 

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

बीते कुछ समय से लालकुआं, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र में बंद दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। बढ़ती वारदातों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने विशेष पुलिस टीम गठित की। चौकी हल्दूचौड़ प्रभारी उप-निरीक्षक अर्जुन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले हम किसी भी कीमत में युवाओं का हित चाहते है और आगे की सभी भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी के साथ होगी

 

 

3 थाना क्षेत्रों के 7 मामलों का खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने लालकुआं के 4, मुखानी के 2 और काठगोदाम के 1 चोरी के मामले समेत कुल 7 चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य मामलों में भी दोनों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  163 प्रमोटर्स पर रेरा की सख्ती, मालिकाना हक नहीं सौंपने पर रेरा में चलेगा मुकदमा

 

 

ये सामान हुआ बरामद

  • ₹2,28,200 की नकदी
  • चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
  • चोरी के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल फोन

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी हल्दूचौड़ प्रभारी उप-निरीक्षक अर्जुन गिरी गोस्वामी, कांस्टेबल कुबेर सिंह, कांस्टेबल मनीष शर्मा और कांस्टेबल राजेश कुमार (कोतवाली लालकुआं) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस उल्लेखनीय सफलता पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।