उत्तराखण्डकुमाऊं,

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व पर श्री राम ने अहंकारी रावण का किया वध

लालकुआँ न्यूज़- विजयादशमी पर्व के अवसर पर आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दसवें दिन राम रावण के बीच में हुवे भयंकर युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।

 

 

विजयादशमी के अवसर पर आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्री रामलीला के दसवे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष मीना रावत, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार, महामंत्री नंदन सिंह राणा, कोषाध्यक्ष विनोद पांडे, संगठन मंत्री जितेंद्र गुप्ता और उपसचिव जितेंद्र पाल सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेंशन घोटाले पर सीएम धामी की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 1,377 अपात्रों की पेंशन फ्रीज; रिकवरी और मुकदमे की तैयारी

 

 

अतिथियों ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व पर क्षेत्रवासी संकल्प ले की वह नशे के खिलाफ अपने घर से ही मुहिम छेड़ेगे। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी तेजी के साथ नशे की लत में पड़ रही है उसका जिम्मेदार उनका गलत संगत में पढ़ना है।

 

 

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों पर पूरी नजर रखे तभी उसे दुरव्यसनों से बचाया जा सकता है। इस दौरान हनुमान अहिरावण युद्ध के बाद अहिरावण का वध किया गया। उसके बाद रावण राम युद्ध का भव्य दृश्य दिखाया गया। राम और रावण दल आपस में लड़ते हुए मुख्य बाजार होते हुए स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर से ट्रक चकनाचूर, चालक की मौके पर मौत

 

 

 

इस मौके पर जंजीरों से जकड़ा हुआ काल का पात्र विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा जो कि मुंह से आग फेकता हुआ उक्त शोभायात्रा में चल रहा था। राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में भगवान श्री रामचंद्र जी ने अपने तीर से रावण का वध किया। और उसका पुतला दहन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(मौसम अपडेट) प्रदेश में 14 सितंबर तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत, बारिश की टेंशन बरकरार

 

 

 

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर रामलीला
कमेटी के अध्यक्ष बीसी भट्ट, सभासद भुवन पांडे, और चेयरमैन सुरेंद्र लोटनी, बॉबी संभल, हेमंत पांडे, बॉबी संबल, धन सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।