उत्तराखण्डकुमाऊं,

(क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में बिंदुखत्ता की डॉ. मोनी जोशी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

लालकुआं न्यूज़- कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में सोमवार का दिन बिंदुखत्ता क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव का क्षण लेकर आया। भारत की राष्ट्रपति माननीय द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में इंद्रा नगर–2 निवासी प्रकाश चंद्र जोशी की सुपुत्री मोनी जोशी को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई। इस ऐतिहासिक पल के साथ न केवल जोशी परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई।

 

 

डॉ. मोनी जोशी ने संगीत विषय में “शास्त्रीय गायिका विदुषी शांति शर्मा का इंदौर घराने में योगदान” शीर्षक पर अपना शोध कार्य एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गोविंद सिंह बोरा के निर्देशन में पूर्ण किया। उनका यह शोध कार्य भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपराओं को समझने और संरक्षित करने में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले दो दिन तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

 

 

राष्ट्रपति की उपस्थिति में मिली यह उपाधि बिंदुखत्ता जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए अत्यंत सम्मानजनक और प्रेरणादायक मानी जा रही है। यह सफलता एक ऐसी युवती के संघर्ष, समर्पण और प्रतिभा की कहानी को सामने लाती है, जिसने सीमित संसाधनों के बावजूद उच्च शिक्षा में अपनी पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शाम ढलते ही आ धमका बाघ, लोगो में मची अफरातफरी, पढ़े पूरी खबर।

 

 

डॉ. मोनी जोशी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता बिमला जोशी, पिता प्रकाश चंद्र जोशी और शोध निर्देशक डॉ. गोविंद सिंह बोरा को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।

 

 

वर्तमान में डॉ. मोनी जोशी एलएसएम परिसर, पिथौरागढ़ में कार्यरत हैं और संगीत शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संगीत की गहराई से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया छात्र नाहते समय डूबा, तलाश जारी।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, प्रमोद कलोनी, नवीन पापोला, पुष्कर दानू सहित अनेक बुद्धिजीवियों, शिक्षकों और संगीत प्रेमियों ने डॉ. मोनी जोशी को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।