उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ डिवाइडर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत, होमगार्ड घायल, एक मौके से हुआ फरार

रामनगर न्यूज़- नैनीताल जनपद के रामनगर से ठाकुरद्वारा को जा रही कार टांडा मल्लू चौराहे पर डिवाइडर से टक्करा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक होमगार्ड भी घायल हो गया। वहीं, एक युवक कार से उतरकर मौके से ही फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

वही कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि टांडा मल्लू चौराहे पर रात 2 बजे से फोर्ड फिगो कार संख्या यूके-07एके-1738 तेज गति से डिवाइडर से टक्करा गई। कार रामनगर से ठाकुरद्वारा को जा रही थी। हादसा होने के बाद एक युवक कार की पिछली सीट से उतरकर फरार हो गया था। जबकि अगली सीट पर बैठे युवक कार में फंस गए थे, जिनको फायर ब्रिगेड ने कटर से दरवाजों को काटकर बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के द्वार

कार में कुल चार युवक सवार थे, जिनमें एक होमगार्ड भी है। कोतवाल के अनुसार, कार अब्दुल रहमान उर्फ भूरा पुत्र रहमत अली निवासी ठाकुरद्वारा चला रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगली सीट पर बैठे शाहरूख अली पुत्र मो. अली निवासी ठाकुरद्वारा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसको हल्द्वानी उपचार के लिए भेजा गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अपने नाम का SIM किसी और को दिया तो हो सकती है जेल! 50 लाख तक जुर्माने का प्रावधान, DoT की चेतावनी

वही कार की पिछली सीट पर होमगार्ड उस्मान अली पुत्र नन्हे शाह निवासी ठाकुरद्वारा और लोकेश पुत्र देवेंद्र निवासी रायपुर जसपुर बैठे हुए थे। हादसा होते ही लोकेश मौके से फरार हो गया, जबकि घायल होमगार्ड को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। होमगार्ड उपचार के बाद अपने घर चला गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर मौसम का कहर: 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी