उत्तराखण्डकुमाऊं,

(बड़ी खबर) हल्द्वानी रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज नहीं हुई सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट में टली कार्यवाही; शहर में बढ़ाई गई थी सुरक्षा

हल्द्वानी न्यूज़- बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टल गई। मामला सुप्रीम कोर्ट में बुधवार की सुनवाई सूची में तीसरे नंबर पर था, लेकिन वकीलों के कोर्ट में उपस्थित नहीं होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई कब होगी, इसे लेकर शाम तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

 

 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को देखते हुए हल्द्वानी जिला प्रशासन और पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर थे। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पूरे इलाके को जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट- प्रदेश में बदलेगा मौसम, अचानक बढ़ेगी ठंड, इस दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी

 

 

सुरक्षा व्यवस्था के तहत आंसू गैस दस्ते, दंगा-रोधी टीम और सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी की व्यवस्था भी की गई थी। प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, शिक्षक समेत दो की मौत, 3 गंभीर

 

 

दरअसल, यह पूरा मामला हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के आसपास की रेलवे भूमि पर बसे बनभूलपुरा, गफूर बस्ती, ढोलक बस्ती और इंदिरा नगर क्षेत्रों से जुड़ा है। रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है और मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

 

 

सुप्रीम कोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक, इस मामले में करीब 30.040 हेक्टेयर सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण का मुद्दा है। इस क्षेत्र में करीब 4,365 मकान बताए गए हैं और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से 50 हजार से अधिक लोगों के प्रभावित होने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- सेंचुरी पेपर मिल में संरक्षा को लेकर आयोजित एक माह के जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निकाली भव्य रैली

 

 

बुधवार को सुनवाई नहीं होने के बाद अब स्थानीय लोगों और प्रशासन की नजर सुप्रीम कोर्ट की अगली तारीख पर है। अगली सुनवाई की तारीख सामने आने के बाद एक बार फिर हल्द्वानी में प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज होने की संभावना है।