उत्तराखण्डकुमाऊं,

मोतीनगर कट पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा, गलत दिशा से आ रहे छोटे हाथी ने बाइक सवार लालकुआँ निवासी युवक की ली जान

लालकुआं न्यूज़- निकटवर्ती मोतीनगर क्षेत्र में बना बेतरतीब कट एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। गुरुवार शाम करीब सात बजे गलत दिशा से आ रहे एक छोटे हाथी ने लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

 

मृतक की पहचान रहीम खान पुत्र याकूब अली (28), निवासी सुभाष नगर, लालकुआं के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रहीम मोटर मिस्त्री का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव- किसी ने व्हिस्की पिलाई, तो किसी ने पिलाई रम, ड्रग्स की भी ठम-ठम, विभाग ने की कार्यवाही

 

 

हादसे की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना पर हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों से घटना की जानकारी ली। लोगों ने पुलिस को बताया कि गलत दिशा से आ रहा एक छोटा हाथी लालकुआं की ओर से आ रही मोटरसाइकिल संख्या यूके04 एटी-6967 से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार रहीम की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में होली की धूम, संजय नगर 2 में महिला कमेटी द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

 

 

घटना स्थल चौकी मंडी क्षेत्र से संबंधित होने के कारण पुलिस ने चौकी मंडी को सूचना दी। मौके पर ई-साक्ष्य की कार्रवाई भी की गई। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को हल्दूचौड़ चौकी, कोतवाली लालकुआं में खड़ा कराया गया है। मृतक के शव को 1033 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया।

 

 

पत्नी की मौत के बाद अब बेटे के सिर से उठा पिता का साया

रहीम के परिवार पर इस हादसे ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। बताया गया कि पिछले वर्ष रहीम की पत्नी की भी बच्चे की डिलीवरी के दौरान आकस्मिक मौत हो गई थी। अब सड़क हादसे में रहीम की भी जान चली गई। ऐसे में उनका छोटा बेटा माता-पिता दोनों के साये से महरूम हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत 200 लोगों पर हुआ केस, जाने पूरा मामला

 

 

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में भी शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने मोतीनगर कट की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।