उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- न वर्दी, न नौकरी फिर भी बना ‘पैरा कमांडो मेजर’, SOG ने खोला फर्जी फौजी का राज

हल्द्वानी न्यूज़- सोशल मीडिया पर खुद को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताकर फौजी वर्दी में तस्वीरें और फर्जी पहचान पत्र पोस्ट करने वाले 20 वर्षीय युवक का एसओजी नैनीताल और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने पर्दाफाश किया है। युवक ने सोशल मीडिया पर फॉलोइंग बढ़ाने और युवतियों को प्रभावित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से भारतीय सेना के अधिकारियों की वर्दी वाली तस्वीरों को मॉर्फ कर अपने फोटो तैयार किए थे।

 

 

 

मामला उस समय सामने आया जब 1 सितंबर 2026 को मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसओजी हल्द्वानी को सूचना दी कि रोहित सिंह मेहता नाम का युवक Instagram पर स्वयं को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताकर सेना की वर्दी में कई फोटो और फर्जी पहचान पत्र प्रदर्शित कर रहा है। जांच में भारतीय सेना के रिकॉर्ड में युवक की कोई जानकारी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में 94 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत, संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक

 

 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने संबंधित मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर युवक की तलाश शुरू की। लोकेशन के आधार पर पता चला कि युवक बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव के BIRLA OPUS PAINT गोदाम में काम करता है।

 

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में रोहित ने बताया कि उसने इंटरनेट और सोशल मीडिया से भारतीय सेना के अधिकारियों की वर्दी वाली तस्वीरें हासिल की थीं। इसके बाद Artificial Intelligence और Google Gemini की मदद से तस्वीरों को मॉर्फ कर अपनी तस्वीरें तैयार कीं। इन तस्वीरों को उसने Instagram पर अपलोड कर खुद को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर प्रदर्शित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ एक साथ चार युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

 

 

पूछताछ में युवक ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने यह सब सोशल मीडिया पर अपनी फॉलोइंग बढ़ाने और युवतियों को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया था।

 

 

मोबाइल की जांच में मिलीं सेना की तस्वीरें और फर्जी ID

एसओजी टीम ने युवक के कब्जे से मिले मोबाइल फोन की जांच की। पुलिस के मुताबिक मोबाइल में भारतीय सेना के अधिकारी की वर्दी वाली फोटो और वीडियो के साथ एक फर्जी प्रतीत होने वाला Army Identity Card भी मिला।

 

 

पुलिस ने भारतीय सेना के अधिकारी का प्रतिरूपण कर फर्जी पहचान प्रदर्शित करने और धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली हल्द्वानी में धारा 168/318(3)/319(2) बीएनएस के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। इसके साथ ही धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में विकलांग युवक की संदिग्ध मौत, सिर व शरीर पर चोटों के निशान, हत्या की आशंका

 

 

ये सामान हुए बरामद

  • दो स्मार्ट मोबाइल फोन
  • एक आधार कार्ड
  • एक पैन कार्ड
  • मोबाइल में सुरक्षित भारतीय सेना के अधिकारी की वर्दी वाली फोटो/वीडियो
  • फर्जी प्रतीत होने वाला Army Identity Card

 

हिरासत में लिया गया युवक: रोहित सिंह मेहता पुत्र खुशाल सिंह मेहता, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम कानीकोट, तहसील पाटी, जिला चम्पावत, हाल निवासी गोरापड़ाव, हल्द्वानी।

 

 

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन, हेड कांस्टेबल कुंदन कठैत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल अशोक सिंह रावत और कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह ज्येष्ठा शामिल रहे।