उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां चूल्हे के धुएं से भड़की कहासुनी, देवरानी-जिठानी में लाठी-डंडों की मारपीट, चार घायल

बाजपुर न्यूज– मोहल्ला टांडा बंजारा, सुल्तानपुर पट्टी में चूल्हे से उठे धुएं को लेकर देवरानी-जिठानी में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे चार लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यूपी के 'नीले ड्रम' के बाद उत्‍तराखंड में 'आग' वाला कांड, पत्नी ने पेट्रोल छिड़क कर पति को जलाया, पत्नी फरार

 

 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे राजपाल पुत्र डोरीलाल की पत्नी सोरज ने जिठानी से अधिक धुआं आने की शिकायत की थी। आरोप है कि बात बढ़ने पर जिठानी पक्ष ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राजपाल पर भी लाठी-डंडों से हमला किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- ( दुःखद) सीपीपी लालकुआं की सबसे बड़ी यूनियन के अध्यक्ष का हुआ निधन, सुशीला तिवारी में ली आखरी सांस,

 

 

उधर, दूसरे पक्ष की रेखा पत्नी कन्हैया ने आरोप लगाया कि खाना बनाते वक्त राजपाल ने गाली-गलौज की और फिर अपनी पत्नी के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस झगड़े में रेखा और उसका पुत्र शिवा भी घायल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात; इलाज के दौरान तोड़ा दम

 

 

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों की तहरीर ली है। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।