उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी हुईं सम्‍मानित

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित
  • हर साल आठ अगस्त को दिए जाते हैं तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी पुरस्कार

देहरादून न्यूज़– महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही प्रदेश की 13 महिलाओं व युवतियों को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली जबकि 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

संस्कृति विभाग के हरिद्वार बाईपास स्थित सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि महिला सशक्तीकरण एवं विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य ने कहा महिलाएं जो निस्वार्थ भाव व लगा के कार्य को कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा - (गजब) यहाँ मरीज की जगह कट्टों में भरकर 218 किलो गांजा ले जा रही एंबुलेंस को पुलिस ने किया सीज, एक गिरफ्तार

 

खेल, कला, संस्कृति, पर्यावरण, समाजसेवा आदि के क्षेत्र में दिया जाता है। 51 हजार की धनराशि, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र इस पुरस्कार में दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण ट्रेकर ऐप आने वाले समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही जनता भी इसको देख सकेगी।

 

कहा कि पुरस्कार मिलने के बाद जिम्मेदारी दोगुनी बढ़ जाती है। इस पर सभी को खरा उतरना है। इस दौरान वीरांगना तीलू रौतेली के जीवन पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। इस मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर- यहाँ फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान लिफ्ट में फंसी श्रमिक की गर्दन, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, फैक्ट्री के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन।

 

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हर साल आठ अगस्त को तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी पुरस्कार दिए जाते हैं। खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा से दिव्यांग तैराक प्रीति गोस्वामी, बागेश्वर से ताईक्वांडो खिलाड़ी नेहा देवली, हरिद्वार से पावर लिफ्टर संगीता राणा व ऊधम सिंह नगर से पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनदीप कौर को यह पुरस्कार दिया गया।

 

हस्तशिल्प के क्षेत्र में यह पुरस्कार चमोली की नर्मदा देवी रावत, हिंदी साहित्य के क्षेत्र में चंपावत से सोनिया आर्य, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल से सुधा पाल, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ से शकुंतला दत्ताल व टिहरी से रीना उनियाल और बहादुरी के क्षेत्र में यह पुरस्कार गुलदार से मुकाबला कर अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी को दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- उत्तराखंड की इन दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी, पार्टी हाईकमान प्रत्याशी करेगा घोषित

 

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कार दिया गया। बाल परियोजनाओं में अच्छा कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि सभी पुरस्कारों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। उन्होंने सभी चयनित विभूतियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इससे अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी।