उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- सड़क किनारे खड़ी इनोवा कार में लगी भीषण आग, इंजन पूरी तरह जला, मची अफरा-तफरी

हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक इनोवा कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार का अगला हिस्सा व इंजन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई देने लगे, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से धुआं निकलते ही लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  पढ़िये आज का राशिफल इन राशियों को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ।

 

पार्क करने के कुछ ही देर बाद लगी आग
जानकारी के अनुसार, जली हुई इनोवा कार कोहली गार्डन निवासी गुरप्रीत सिंह की बताई जा रही है। बताया गया कि गुरप्रीत सिंह किसी कार्य से रामपुर रोड क्षेत्र में गए थे और कार को सड़क किनारे पार्क कर चले गए थे। कार से उतरने के कुछ ही समय बाद उसमें अचानक आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- हरीश रावत को हराने वाले डॉ मोहन बिष्ट को कैबिनेट मंत्री बनाने की उठी मांग

 

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पीआरडी जवानों की डयूटी के दौरान मौत पर अब आश्रितों को मिलेंगे दो लाख, ये सुविधाएं भी मिलेंगी।

 

घटना के बाद पुलिस और फायर विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच कराएं और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।