उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखण्ड स्टोन क्रेशर में रेता बजरी लेने गए ट्रक चालक की पिटाई के बाद एक खनन व्यवसाई पुलिस हिरासत मे हल्दूचौड़ चौकी का घेराव

लालकुआं न्यूज़- स्टोन क्रशर संचालकों द्वारा भाड़ा कम देने से नाराज खनन व्यवसाईयों ने लालकुआं और समेत बरेली रोड में जबरदस्त आंदोलन किया जा रहा है आज खनन व्यवसाईयों द्वारा मोतीनगर क्षेत्र के एक स्टोन क्रेशर में रेता बजरी लेने गए ट्रक चालक से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर जिला अस्पताल में हंगामा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत के बाद सड़क जाम, 18 घंटे तक पोस्टमॉर्टम न होने पर फूटा गुस्सा

 

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एक खनन व्यवसाई को हिरासत में लेकर हल्दूचौड़ पुलिस चौकी में ले आने के बाद आक्रोशित खनन व्यवसाईयों ने हल्दूचौड़ चौकी का घेराव कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी के दौरे से पहले मातम, मंच निर्माण के दौरान लोहे का गार्डर गिरने से कांग्रेस नेता की मौत

 

 

उन्होंने तत्काल पकड़े गए खनन व्यवसाई को छोड़ने की मांग की है, इस संबंध में खनन व्यवसाइयों की कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी से वार्ता चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खून के रिश्ते बने खून के दुश्मन, बेटों ने की पिता की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार