उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड: दीपावली की आतिशबाजी बनी जानलेवा, टनकपुर में युवक की आंख बुरी तरह झुलसी

डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया, लगातार दो दिनों में आतिशबाजी बनी कहर

टनकपुर (चम्पावत)- रोशनी के पर्व दीपावली के दौरान टनकपुर में आतिशबाजी का कहर लगातार दूसरे दिन देखने को मिला। मंगलवार को ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में 20 वर्षीय युवक की आंख पटाखे की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने घायल युवक को आनन-फानन में उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृति की अद्भुत झलक है हल्दूचौड़ का कौतिक मेला सात दिवसीय उत्तरायणी मेले की तैयारियाँ जोरों पर- मेलाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय

 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मनिहारगोठ निवासी समीर हुसैन (20) पुत्र स्वर्गीय सादिक हुसैन मंगलवार दोपहर अपने घर के पास दीपावली के पटाखे जला रहा था। इस दौरान अचानक एक पटाखा फट गया और उसकी आंख में सीधे जा लगा, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

 

उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि युवक की आंख में गंभीर चोट लगने से रक्तस्राव हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान ऐसे मामले हर साल सामने आते हैं—कई बार मामूली तो कभी गंभीर चोटों के रूप में।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: ऑरेंज अलर्ट जारी, 64 सड़कों पर मलबा, जनजीवन प्रभावित

 

 

बताते चलें कि टनकपुर में आतिशबाजी लगातार दो परिवारों के लिए कहर साबित हुई है। सोमवार को मेला टंकी क्षेत्र में एक दुकानदार की दो दुकानें आतिशबाजी के चलते आग की भेंट चढ़ गई थीं, वहीं मंगलवार को मनिहारगोठ में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से हल्दूचौड़ के व्यवसायी की मौत, इलाके में शोक की लहर

 

 

स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।