उत्तराखण्ड

लेखपाल संघ का अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य बहिष्कार रहेगा जारी

रामनगर। उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रथम बैठक के प्रदेश अध्यक्ष हुकम चन्द्र पाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड लेखपाल संघ की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रामनगर में हुई संपन्न।

उत्तराखंड लेखपाल संघ की बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने बताया कि लेखपाल संघ अपनी पांच सूत्रीय मांग के लिए विगत 9 माह से अतिरिक्त क्षेत्रों के कार्य बहिष्कार पर है।
प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से तहसील में रिक्त लेखपाल पदों को नहीं भरा जा रहा है और लेखपाल के क्षेत्रों का पुनर्गठन नही हो पाया है। बदलते समय में बढ़ते हुए जनसंख्या घनत्व के कारण कार्य की अधिकता के कारण लेखपालों को शारीरिक, मानसिक समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है किन्तु आज तक कोई स्थाई समाधान शासन द्वारा नहीं हो पाया है। लेखपालों पर अतिरिक्त कार्य होने के कारण गत वर्षो में सेवा का अधिकार, सूचना का अधिकार, विभिन्न आयोगों के पत्र, शासन प्रशासन की जांच सम्बन्धी प्रकरण तथा प्रमाण पत्रों एवं मूल कार्य भूलेख आदि कार्य समय से पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। जिसके कारण सदस्यों पर दण्ड आरोपित होने के साथ-साथ कार्यशैली भी धूमिल हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अचानक सड़क पर आ धमके हाथी, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भाग कर बचाई अपनी जान, देखे वीडियो।

प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने बताया कि 18 अक्टूबर 2022 को अपर सचिव राजस्व के साथ लेखपाल संघ की 5 बिंदुओं पर सहमति बनी थी लेकिन वर्तमान समय तक सरकार द्वारा कोई भी शासनादेश जारी न होने के कारण सभी लेखपालों में गहरा रोष व्याप्त है।
प्रदेश अध्यक्ष हुकम चंद्रपाल सहित अन्य जनपदों से उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार अतिरिक्त क्षेत्रों के कार्य हेतु मूल वेतन के बराबर अतिरिक्त वेतन तथा कार्य की अधिकता को देखते हुए प्रत्येक राजस्व उप निरीक्षक को एक लिपकीय कार्मिक उपलब्ध कराती है, स्टेशनरी भत्ता बहाल करती है, तो लेखपाल संघ कार्य बहिष्कार वापस ले लेगी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हुकम चन्द्र पाल, प्रदेश महामन्त्री तारा चन्द्र घिल्डियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह, विनोद कुमार, अनुज कुमार यादव, संगठन मंत्री अनंत कुमार शर्मा, राजेश उनियाल, कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह रावत, ऑडिटर राजीव सिंह बिष्ट, हरिद्वार अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल, देहरादून अध्यक्ष संगत सिंह सैनी, गौरव कुमार, मनीष सिंह, अरुण देवरानी, गोपाल सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह अधिकारी, दीपक नेगी, इकबाल अहमद, रणवीर चौहान, अभय कुमार, मनोज सिंह रावत, लक्ष्मी नारायण यादव, फैजान खान, सुरेंद्र सिंह चौहान, सुनीता लोहनी, श्रीमती शबनम परवीन, पुष्पा भंडारी, मंजू बिष्ट, रंजना आर्य, दौलत सिंह, भगत सिंह आदि लेखपाल संघ की प्रथम बैठक में मौजूद रहे।