उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- डीएम ने इन्हें बनाया कालाढूंगी का उप जिलाधिकारी

नैनीताल न्यूज़- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए आदेश जारी किया है। उन्होंने अवगत कराया कि उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम में उप जिलाधिकारी कालाढूंगी परितोष वर्मा का स्थानांतरण नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी के पद पर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, हल्द्वानी में तीन अवैध क्लीनिक सील; दस्तावेज नहीं दिखा सके संचालक

 

 

इस पद पर रिक्ति उत्पन्न होने के फलस्वरूप जिलाधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर विपिन चन्द्र पन्त को उप जिलाधिकारी कालाढूंगी के पद पर तैनात किए जाने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब नहीं आएगी इलाज में दिक्कत, धामी सरकार ने बढ़ाई डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र

 

 

विपिन चन्द्र पन्त वर्तमान में जिला मुख्यालय नैनीताल में प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय के रूप में कार्यरत थे।

 

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संबंधित अधिकारी को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  # टिहरी में छात्रसंघ चुनाव से पहले बवाल! यूपी-बिहार के 4 छात्रों से मारपीट का आरोप, पुलिस में नामजद शिकायत