उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

दीवाली तोहफा: उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस भी

देहरादून न्यूज़– दीपावली से पहले उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार शाम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत वृद्धि और बोनस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे राज्य के करीब ढाई लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसटीएच के डॉक्टरों की मिलीभगत से चल रहा सैंपलों की निजी लैब में जांच का धंधा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सुरक्षा गार्डों ने ऐसे दो मामले पकड़े

 

 

सरकार के इस निर्णय के बाद अब केवल औपचारिक शासनादेश जारी होना बाकी है। माना जा रहा है कि आदेश दीपावली से पहले ही जारी कर दिया जाएगा ताकि कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दो साल बाद भरे जाएंगे UKPSC के खाली पद, अध्यक्ष व तीन सदस्यों के लिए आवेदन आमंत्रित

 

 

🎁 बोनस का लाभ ऐसे मिलेगा

4800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा।

अधिकतम ₹7000 तक का बोनस दिया जाएगा।

वहीं दैनिक वेतनभोगी और कैजुअल कर्मियों को कुछ शर्तों के साथ अधिकतम ₹1200 तक बोनस मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) गौला नदी के वाहन स्वामी ने नदी में वजन के पुराने नियम लागू करने की करी मांग, दिया ज्ञापन

 

राज्य सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। प्रमोशन और तबादलों के बाद अब डीए बढ़ोतरी और बोनस ने दीपावली की खुशियां दोगुनी कर दी हैं।