उत्तराखण्डकुमाऊं,

कुमाऊं की लाइफलाइन कलसिया पुल के निर्माण का रास्ता साफ, प्रशासन ने हटाए अतिक्रमण

हल्द्वानी न्यूज़-काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के आसपास सोमवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में जेसीबी मशीनों की मदद से पुल के आसपास किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

 

 

प्रशासन के अनुसार, मानसून से पहले कलसिया पुल के स्थायी निर्माण कार्य को पूरा करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से यातायात व्यवस्था अस्थायी बेली ब्रिज के माध्यम से संचालित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ निवेश के झांसे में रिटायर शिक्षक हुआ धोखाधड़ी का शिकार, गवाएं साढ़े सात लाख रुपये

 

 

कलसिया पुल कुमाऊं मंडल के छह जिलों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। अधिकारियों का कहना है कि स्थायी पुल निर्माण के लिए पुल के आसपास किए गए अतिक्रमणों को हटाना जरूरी था। इसके लिए संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद सोमवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में गुलदार का कहर: दो मवेशियों को बनाया निवाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने वनकर्मियों को बनाया बंधक

 

 

अधिकारियों ने बताया कि मानसून शुरू होने से पहले स्थायी पुल निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए पुल के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत- महाकुंभ से लौटते समय दुर्घटना में व्यापारी पिता-पुत्र की मौत, बिजली के पोल से टकराई थी कार

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अब स्थायी पुल निर्माण का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।